जमीन विवाद पर जीजा ने साले की की हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

MURDER 1 1 7 lWnRvtMURDER 1 1 7 lWnRvt

जांजगीर चांपा: जिले में एक गंभीर अपराध सामने आया है, जिसमें जमीन विवाद के चलते जीजा ने अपने साले की हत्या कर दी। यह घटना बलौदा थाना क्षेत्र के राम नगर इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नारायण चक्रधारी 1 दिसंबर 2023 को अपने दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जांजगीर से बलौदा गए थे। इस दौरान उनके जीजा राजकुमार प्रजापत ने टांगी से वार कर लक्ष्मी नारायण की हत्या कर दी।  मृतक और आरोपी के बीच भूमि संबंधी विवाद था, जिसके कारण यह हत्या हुई। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत ने आरोपी राजकुमार प्रजापत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, 5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह फैसला इलाके में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। 

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…