छ्त्तीसगढ़ सरकार ने अधिसूचना जारी कर ये साफ कर दिया की नगरीय निकाय चुनाव EVM से होंगे और पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से

16A79 f5tb0s16A79 f5tb0s

रायपुर
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय बैलेट पेपर से नहीं बल्कि ईवीएम से होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस संबंध में  राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। इसमें राजपत्र में ईवीएम से चुनाव कराने के संशोधित प्रावधान लागू किए गए हैं। प्रदेश में पिछली बार नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए थे लेकिन इस बार चुनाव बैलेट पेपर से नहीं होंगे। वहीं, पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे।

राजपत्र में ईवीएस से वोटिंग का प्रावधान जोड़ा गया है। इसके साथ ही ही चुनाव किस तरह होंगे इसी गाइडलाइन भी अधिसूचना में शामिल है। इसके अलावा नगर निगम महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों की में आरक्षण की अधिसूचना का भी प्रकाशन किया गया है। प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा एक साथ की जाएगी, लेकिन मतदान अलग-अलग कराए जाएंगे।

क्या कहा था डेप्युटी सीएम ने

डेप्युटी सीएम अरुण साव ने कहा था- छत्तीसगढ़ में इस बार निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होगा। उन्होंने तारीखों को लेकर कहा कि बोर्ड एग्जाम से पहले प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव हो जाएंगे। बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

2024 में बैलेट पेपर से हुए थे चुनाव

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराए गए थे। 2018 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी जिसके बाद चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए थे। सरकार में बैलेट पेपर की व्यवस्था लागू की गई थी। कंग्रेस के कार्यकाल में नगरीय निकाय चुनाव में मेयर का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से कराया गया था। राज्य की बीजेपी सरकार ने इस फैसले को भी पलट दिया है। इस बार मेयर का चुनाव सीधे जनता करेगी।
18 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता 18 जनवरी के बाद कभी भी लग सकती है। चुनाव आयोग फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 18 जनवरी को करेगा। माना जा रहा है कि इसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है।

बदला कांग्रेस का निर्णय
छत्तीसगढ़ में पिछली बार का निकाय चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था. उस समय वो निर्णय कांग्रेस ने लिया था, जिसे अब बीजेपी ने बदल दिया है.2019 से पहले पहले 2014 में निकाय चुनाव EVM से ही हुए थे. कांग्रेस सरकार ने बैलेट पेपर की व्यवस्था लागू की थी. इसे बदलने के लिए EVM वाले प्रावधान वापस जोड़े. अधिसूचना में इलेक्शन से जड़ी कई गाइडलाइन भी दी है. 18 जनवरी के बाद निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा. इसी दिन अंतिम मतदाता सूची भी प्रकाशित की जाएगी. बहरहाल, राज्य निर्वाचन आयोग ने अब EVM से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

छत्तीसगढ़ में 2.11 करोड़ मतदाता
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर कहा ‘निकाय चुनाव को लेकर सरकार की तैयारी पूरी हो गई है. नगरीय निकाय, जनपद से लेकर ग्राम पंचायत के पदों के लिए आरक्षण का काम पूरा हो चुका है. आगे का काम राज्य निर्वाचन आयोग को करना है. सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है. जहां तक अभी की स्थिति है चुनाव फरवरी में होंगे. निकाय चुनावों के साथ ही पंचायत चुनाव करना की सरकार की इच्छा है. इसपर चुनाव आयोग से चर्चा की जा चुकी है. 6 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने कुल वोटरों की संख्या जारी की थी. इसके अनुसार 1 जनवरी 2025 तक छत्तीसगढ़ में 2.11 करोड़ मतदाता हैं.

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…