प्रधानमंत्री आवास योजना से शिवप्रसाद भट्ट को मिला सपनों का घर, सीएम और डिप्टी सीएम का जताया आभार

26 17 oK0LRA26 17 oK0LRA

गौरेला पेंड्रा मरवाही :  जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखी जीवन व्यतीत कर सके। गरीबों के लिए पक्के घर का सपना, सपना बनकर ही रह जाता था लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना आने के बाद यह सपना साकार हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के हर तबके के जरूरतमंद परिवारों को आवास देने का सपना पूरा कर रही है। ऐसे ही सपना पूरा हुआ है गौरेला के रवान पारा वार्ड 11 के निवासी शिवप्रसाद भट्ट के परिवार का।    

        शिवप्रसाद पेशे से मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। उनके पत्नी व एक बेटा और एक बेटी है। उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी भी उनके सर पर है, ऐसे में उनके लिए एक मकान बना पाना बेहद ही कठिन था। चाह कर भी वे अपना मकान नहीं बना पा रहे थे। जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला तो उनके जीवन में स्वयं के मकान बनाने के सपने को एक नहीं उम्मीद मिली। वह तत्काल इस योजना के बारे में जानकारी लेकर आवास के लिए नगर पालिका गौरेला में आवेदन फॉर्म भर कर जमा किया और उन्हें आवास के लिए स्वीकृति भी मिल गई। शिवप्रसाद बताते हैं कि पक्का घर मिलने के बाद उन्हें कच्चे घर में होने वाली असुविधा से अब मुक्ति मिल गई है। पहले हमारा घर मिट्टी का था जिसे पानी बरसात में भी कई प्रकार की समस्या और असुविधा होती थी।

       प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए धन्यवाद देते हुए शिवप्रसाद कहते हैं यह योजना बहुत अच्छी है। यह गरीबों की जिंदगी बदलने वाली योजना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें 2 लाख 30 हजार रुपये की राशि मिली। इसके अलावा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है, इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर भी प्राप्त हुआ, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय और वहीं महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह उनकी पत्नी को 1 हजार रुपए प्राप्त हो रहा है। इस तरह से पूरा परिवार शासन की इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। अब वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…