मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

PM Modi congratulated Manipur Meghalaya and Tripura on their foundation day uoe9boPM Modi congratulated Manipur Meghalaya and Tripura on their foundation day uoe9bo

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश के विकास में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों के योगदान की सराहना की। आपको बता दें कि मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इन तीनों राज्यों को 21 जनवरी 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। तीनों ही राज्य देश के पूर्वोत्तर में स्थित हैं और अपनी जीवंत संस्कृति, प्रेरक इतिहास के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी बधाई

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मणिपुर के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा, ‘मणिपुर के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। भारत के विकास में मणिपुर के लोगों द्वारा निभाई गई भूमिका पर हमें अविश्वसनीय रूप से गर्व है। मणिपुर की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि यह राज्य राष्ट्रीय प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।’

अमित शाह ने भी लोगों को बधाई दी

मेघालय के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पूर्वोत्तर राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोगों के मेहनती स्वभाव के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, ‘मैं आने वाले समय में राज्य के निरंतर विकास की प्रार्थना करता हूं।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मंगलवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर तीनों राज्यों के लोगों को बधाई दी।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…