भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बलौदाबाजार हिंसा के आरोपियों से मिलने पहुंचे जेल

रायपुर

बलौदाबाजार कलेक्टोरेट आगजनी हिंसा मामले में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद आरोपियों से बुधवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मुलाकात की. चंद्रशेखर आजाद ने इस मुद्दे पर 20 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की.

रायपुर जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए सतनामी समाज के लोगों को जेल में भेज दिया है. अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है तो उनके साथ न्याय होगा. सरकार के मन में सतनामियों के खिलाफ जो दुर्भावना है, यह सब उसका परिणाम है.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर सरकार और पुलिस कुछ नहीं करती तो कोर्ट के पास जाया जाता है, लेकिन कोर्ट भी इस पर कुछ नहीं कर रही है. महिलाओं को जेल नहीं भेज पाए, तो उन्हें पीट कर अपमानित किया गया है. उन्होंने कहा कि जांच आयोग की रिपोर्ट जब सामने आएगी, तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

मुलाकात को चुनावी रणनीति बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चुनावी रणनीति चिंता वह करें जो 3-3 फेस में चुनाव करवा रहे हैं. हमारे लिए सतनामी समाज का गौरव, उनका रक्षा महत्वपूर्ण है, ना की चुनाव. मैं देवेंद्र यादव से नहीं मिला हूं. मैं सतनामी समाज के लोगों से मिलकर आया हूं.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…