नशे के खिलाफ सख्त गरियाबंद की आबकारी टीम ने पकड़ी महुआ से बन रही अवैध शराब

गरियाबंद

छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकास और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते प्रशासन नशे के खिलाफ सख्त है. गरियाबंद जिले में आज जिला आबकारी टीम और रायपुर संभागीय उड़न दस्ता टीम ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि पैरी नदी किनारे बरेठिन कोना के जंगल में अवैध शराब बनाई जा रही हैं. जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जंगल से इसे जब्त किया. आबकारी विभाग के मुताबिक इसकी कुल कीमत 2 लाख 92 हजार रुपए आंकी गई है.

विभाग ने कच्ची महुआ शराब को जप्त कर नष्ट किया. अवैध शराब निर्माण और धारण के मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), (क), 34(1)(च) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. बता दें कि ये पूरी कार्रवाई गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रघुवर सिंह राठौर और मुकेश कुमार अग्रवाल के टीम के द्वारा की गई. आबकारी विभाग की टीम अब अवैध शराब बनाने वाले मालिक का पता लगाने में लगी हुई है.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…