बड़ी खबर: इस खास अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह आएंगे छत्तीसगढ़; डोंगरगढ़ में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल..देखें लिस्ट

राजनांदगांव। आचार्य श्री विद्यासागर जी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डोंगरगढ़ आएंगे। शाह द्वारा आचार्य श्री जी के 108 चरण चिन्हों का लोकार्पण एवं प्रस्तावित समाधि का भूमिपूजन किया जाएगा। शाह 6 फरवरी को घंटेभर के लिए कार्यक्रम में शरीक होंगे।

बता दें कि, डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में 01 से 06 फरवरी तक आचार्य की पुण्यतिथि को प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। बताया जा रहा है कि, शाह ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। लिहाजा जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर चंद्रगिरी में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…