महाराष्ट्र&ठाणे में 31.75 लाख रुपये का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, पांच लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र-ठाणे-में-31.75-लाख-रुपये-का-प्रतिबंधित-कफ-सिरप-बरामद,-पांच-लोग-गिरफ्तार

मुंबई/ठाणे।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो प्रतिबंधित कफ सिरप की 31.75 लाख रुपये मूल्य की बोतलें अवैध रूप से रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मादक पदार्थों से युक्त इन कफ सिरप का अक्सर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा होता है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पता था कि बिना उचित अनुमति के इन सिरप की बिक्री प्रतिबंधित है फिर भी वे मादक पदार्थ युक्त सिरप अपने पास रखे हुए थे। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 31 जनवरी को भिवंडी कस्बे से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा के अधिकारियों ने 17,640 बोतलें जब्त कीं, जिनमें कोडीन फॉस्फेट (एक प्रकार का अफीम) और अन्य रसायन थे। उन्होंने बताया कि इन्हें 147 बक्सों में रखा गया था और ये अवैध बिक्री के लिए थीं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि आरोपियों ने ये बोतलें कहां से प्राप्त कीं और वे इसे किसे बेचना चाहते थे। बड़ी आपूर्ति श्रृंखला का पता लगने पर और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।’’ उन्होंने बताया कि 24-45 वर्ष के पांच लोगों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि आरोपियों ने ये बोतलें कहां से प्राप्त कीं और वे इसे किसे बेचना चाहते थे। बड़ी आपूर्ति श्रृंखला का पता लगने पर और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।’’

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…