हर साल 4000 मेडिसिन प्लांट्स का हो रहा है निर्यात: सरकार

हर-साल-4000-मेडिसिन-प्लांट्स-का-हो-रहा-है-निर्यात:-सरकार

नईदिल्ली

सरकार ने कहा है कि मेडिसिन प्लांट्स को बढ़ावा देने और उनके संरक्षण के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है और देश के साथ ही विदेशों में भी इसके संवर्धन पर ध्यान दिया जा रहा है।

लोकसभा में आयुष मंत्री प्रताप राव गणपत राव ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद आयुष मंत्रालय का गठन हुआ और पांच देशों के साथ मेडिकल प्लांट्स के संवर्धन के लिए सरकार ने समझौता किया है।

उन्होंने कहा कि देश में भी इन पौधों का बड़े स्तर पर संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। सरकार का प्रयास विदेशों में भी समझौता के तहत इन पौधों के संवर्धन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि देश से लगभग 4000 मेडिसिन प्लांट का निर्यात किया जा रहा है।

आयुष्मान योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना: नड्डा

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक सवाल की जवाब में लोकसभा में कहा की आयुष्मान योजना दुनिया की स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बड़ी योजना है। जो लोग पहले पैसे के अभाव में अस्पताल में इलाज करवाने नहीं जा सकते थे उन्हें अब इस योजना के तहत अस्पतालों में इलाज मिल रहा है।

आयुष्मान भारत के तहत देश की 40% आबादी को कवर किया गया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है और 2018 तक इसमें 35 लाख कार्यकर्ता जुड़े हुए थे। देश में कुल 61 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य कर सेवा दी गई है। अब तक अस्पताल 8.6 करोड़ लोगों को इस योजना के तहत लाभ दिया जा चुका है।

देश में बड़े स्तर पर लोगों की जीवन को इस योजना के तहत बचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30000 अस्पताल के माध्यम से बाईपास सर्जरी जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यदि कोई समस्या इस पर आती है तो राज्य सरकारों के साथ मिलकर इसकी समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार सभी सुविधा दे रही है और समय पर पैसे का भुगतान भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जो गरीब अस्पताल जाने से कतराते थे आयुष्मान भारत के तहत उन्हें सारी सुविधाएं अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा रही है।

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…