पन्ना&पहाड़ीखेरा मार्ग पर सड़क हादसा, 10 फिट गहरे गड्डे में गिरी कार, 6 लोग घायल

पन्ना-पहाड़ीखेरा-मार्ग-पर-सड़क-हादसा,-10-फिट-गहरे-गड्डे-में-गिरी-कार,-6-लोग-घायल

पन्ना

मध्य प्रदेश के पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है, और आए दिन उक्त मार्ग पर हादसे हो रहे हैं, ऐसा ही मामला आज एक बार फिर देखने को मिला जहां प्रयागराज कुम्भ में स्नान कर वापस पन्ना आ रहे श्रद्धालुओ की कार चालक को नींद की झपकी लगने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फिट गहरे गड्डे में गिर कार , जिसमें सवार महिलाओं एवं पुरुष सहित 6 लोग घायल हो गए जिन में दो लोगो को गंभीर चोटे आना बताया गया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे, जो जगात चौकी एवं कटरा बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो प्रयागराज कुम्भ से स्नान कर वापस अपने घर आ रहे थे, तभी सारंग धाम के पास चालक को नींद की झपकी लग जाने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई। फिलहाल सभी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

 

  • Related Posts

    पन्ना में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार निलंबित, रिश्वत पर बयान का वीडियो हुआ था वायरल

    कैमरे पर कहा था- खुशी-खुशी पैसे लेता हूं, सरकार ने भोपाल कार्यालय से किया संबद्ध पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार…

    इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, युवक-युवती ने कूदकर बचाई जान

    तेजाजी नगर के गल्ला फांटे के पास हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चलती कार में अचानक आग लग…