मोहन सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से ठीक पहले एक बार फिर 6000 करोड़ का लेगी कर्जा

मोहन-सरकार-ग्लोबल-इन्वेस्टर-समिट-से-ठीक-पहले-एक-बार-फिर-6000-करोड़-का-लेगी-कर्जा

भोपाल

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से ठीक पहले एक बार फिर 6000 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज तीन अलग-अलग हिस्सों में 20 फरवरी को लिया जाएगा। जिसकी भरपाई 12, 15 और 23 वर्षों की अवधि में की जाएगी।

इससे पहले, 1 जनवरी 2025 को सरकार ने 5,000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। नए कर्ज के बाद, चालू वित्त वर्ष में सरकार द्वारा लिया गया कुल कर्ज 41,000 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।बता दें कि पिछले साल 4 महीने में चार बार लगातार सरकार ने 20 हजार करोड़ का कर्ज़ लिया था। मध्य प्रदेश सरकार पर अब तक 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज़ हो चुका है।

बता दें कि प्रदेश सरकार, अभी 24 और 25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी कर रही है। इस समिट के आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस समिट में देश-विदेश से निवेशक भाग लेंगे, जिनके लिए सरकार ने यात्रा, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं की योजना बनाई है। इन तैयारियों में करोड़ों रुपए खर्च होने का अनुमान है।

  • Related Posts

    रायसेन में पुलिसकर्मी का बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, ट्रक के नीचे लेटकर वाहन चढ़ाने की मांग

    शराब के नशे में आधे घंटे तक करता रहा हंगामा, सांची रोड पर लगा वाहनों का लंबा जाम रायसेन में सांची रोड पर स्थानीय पुलिस लाइन के सामने एक पुलिसकर्मी…

    शामगढ़ पुलिस ने 509 किलो डोडाचूरा किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

    ट्रैक्टर-ट्रॉली से बरामद मादक पदार्थ की कीमत 1.01 करोड़ रुपये, फरार आरोपी की तलाश जारी मंदसौर जिले में एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत शामगढ़ पुलिस ने ग्राम टकरावद फंटा पर…