रीवा सर्किट हाउस निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिये निर्देश

रीवा-सर्किट-हाउस-निर्माण-कार्य-का-किया-निरीक्षण,-उप-मुख्यमंत्री-श्री-शुक्ल-ने-दिये-निर्देश

 रीवा

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज रीवा में सर्किट हाउस निर्माण कार्य एवं परिसर सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि सर्किट हाउस का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, इसको शीघ्र ही लोकार्पित कराया जायेगा। उन्होंने परिसर में सौंदर्यीकरण कार्य व सड़क निर्माण के शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में बैठक लेकर कलेक्ट्रेट से ढेकहा तिराहे तक सड़क के किनारे व डिवाइडर में पौधारोपण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर सौरभ सोनवडे तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    पन्ना में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार निलंबित, रिश्वत पर बयान का वीडियो हुआ था वायरल

    कैमरे पर कहा था- खुशी-खुशी पैसे लेता हूं, सरकार ने भोपाल कार्यालय से किया संबद्ध पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार…

    इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, युवक-युवती ने कूदकर बचाई जान

    तेजाजी नगर के गल्ला फांटे के पास हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चलती कार में अचानक आग लग…