ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आ रही अमेजन&फ्लिप कार्ट को मनचाही जमीन देगी एमपीआइडीसी

ग्लोबल-इंवेस्टर्स-समिट-में-आ-रही-अमेजन-फ्लिप-कार्ट-को-मनचाही-जमीन-देगी-एमपीआइडीसी

इंदौर
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआइएस) की तैयारियां चल रहीं हैं जिसके जरिए बड़ी कंपनियों को लाने पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम – एमपीआइडीसी कंपनियों को मुख्य स्थानों पर जमीन देने को तैयार है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन-फ्लिप कार्ट इंदौर में विशाल वेयर हाउस बना सकती हैं जिसके लिए जमीन देने का प्रस्ताव है।

 भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआइएस) के जरिए इंदौर व आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में विश्व की बड़ी कंपनियों को लाने पर फोकस है। कुछ के साथ एमओयू की तैयारी है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन व फ्लिप कार्ट को वेयर हाउस खोलने के लिए बड़ी जमीन देने का प्रस्ताव भी तैयार है।

पीथमपुर व आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी कंपनियों की ज्यादा मांग है। यहां एमपीआइडीसी ने करीब 13 हजार हेक्टेयर का लैंड बैंक तैयार कर लिया है। सभी में करीब एक हजार करोड़ की लागत से विकास कार्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए काम चल रहा है।

प्रशासन को आइटी व स्टार्टअप सेक्टर, फार्मा व मेडिकल टूरिज्म, ऑटोमोबाइल, नमकीन व फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर में ज्यादा कंपनियों के आने व एमओयू होने की उम्मीद है। आइटी सेक्टर में गूगल, माइक्रोसॉट व आइबीएम को लाने का लक्ष्य लेकर काम किया जा रहा है।
एमपीआइडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौर के मुताबिक, अमेजन व फ्लिप कार्ट को विशाल वेयर हाउस बनाने के लिए मुख्य स्थानों पर जमीन आवंटित की जाएगी। ऐसी कंपनियों के आने से प्रदेश और इंदौर में कई नए उद्योगों की राह भी खुलेगी।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…