ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर सरकार के साथ भोपाल का आम आदमी है तैयार

ग्लोबल-इन्वेस्टर-समिट-को-लेकर-सरकार-के-साथ-भोपाल-का-आम-आदमी-है-तैयार

भोपाल

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं बेस्ट के सरंक्षक विश्वास कैलाश सारंग ने आगामी 24-25 फरवरी को भोपाल में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में ‘भोपाल एक साथ टीम-BEST’ की बैठक लेकर अभी तक किये कार्यों की समीक्षा की। मंत्री सारंग ने कहा कि यह शहरवासियों के लिये हर्ष का विषय है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में आयोजित होने जा रही है। समिट के दौरान भोपालवासी ही अपने शहर के ब्रांड एम्बेसडर बनें। उन्होंने नागरिकों से आहवान किया है कि समिट में देश-विदेश से आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ हो। जिसमें एयरपोर्ट से लेकर मुख्य आयोजन स्थल व अतिथियों के ठहरने के स्थानों तक गुजरने वाले सभी मार्गों पर बसे घरों में रहवासी स्वयं ही रंगोली बनाएं एवं लाइटिंग से सजावट करें। जिससे भोपाल की सकारात्मक छवि हमारे अतिथियों के समक्ष बनें।

मंत्री सारंग ने बताया कि जीआईएस में आने वाले अतिथियों की सुविधा और स्वागत को लेकर शहर के विभिन्न संगठन-व्यापारी संघ, सामाजिक व शैक्षणिक क्लब, उद्योगपति, और प्रबुद्धजन-से शीघ्र ही संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भोपाल की स्वच्छता, सुंदरता और सुगम आवागमन को बनाए रखने के लिए सरकार के साथ सामाजिक संगठन मिलकर काम करें। इसके अलावा, जीआईएस के प्रचार-प्रसार में भी ये संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। BEST सामाजिक संगठन सरकार और समाज के बीच सेतु का काम करेगा। स्वैच्छिक और सामाजिक संगठनों से व्यापक चर्चा कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर वर्ग की भागीदारी इस आयोजन में हो और जीआईएस को भव्य स्वरूप दिया जाए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि भोपाल में होने जा रहे ग्लोबल इनवेस्टर समिट को लेकर नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। भोपाल के सभी नागरिक इसे उत्सव के रूप में मनाने के लिए तैयार है। कई लोग अपने घर होम-स्टे के रूप में देने के लिए आगे आए है, जो निवेशकों और विदेशी डेलिगेट्स को भोपाल की मेहमाननवाजी से अवगत करवाना चाहते है।

बैठक में स्पर्श द्विवेदी, दिव्या अत्री, अजय देवनानी, मनीष शुक्ला, विनिता तोमर, बबिता बैन, भावना गौतम, विजय पाहुजा, साधना पाहुजा आदि मौजूद थे।

 

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…