मध्य प्रदेश को मिला ‘लीडिंग हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन’ का खिताब

मध्य-प्रदेश-को-मिला-‘लीडिंग-हेरिटेज-टूरिज्म-डेस्टिनेशन’-का-खिताब

भोपाल
 मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड को प्रतिष्ठित वर्सेटाइल एक्सीलेंस ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 (VETA) में ‘लीडिंग हेरिटेज टूरिज़्म डेस्टिनेशन’ के खिताब से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्य के समृद्ध एतिहासिक स्थलों व सांस्कृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने हेतु किये जा रहे नवाचारों के लिये दिया गया है।

पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं टूरिज़्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने विरासतीय स्थलों के संरक्षण हेतु विशेष प्रयास किये है। पर्य़टन विभाग द्वारा राज्य के प्रमुख पर्य़टन गंतव्यों को यूनेस्को की मान्यता हेतु प्रयासरत है। इतिहास और आधुनिकता का अनूठा संगम बनाते हुए हम अपनी समृद्ध विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

समारोह में बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। फरदीन खान, ऋधिमा पंडित, फातिमा सना शेख, अमीषा पटेल, सोफी चौधरी और शक्ति मोहन जैसे सितारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
मध्य प्रदेश अपने खजुराहो के भव्य मंदिरों, साँची के प्राचीन बौद्ध स्मारकों और भीमबेटका की गुफाओं जैसी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। राज्य के 11 अन्य स्थल यूनेस्को की संभावित (टेंटेटिव) सूची में शामिल हैं, जिनकी वैश्विक मान्यता के लिए नए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…