प्रदेश के युवाओं को रोजगार&स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश-के-युवाओं-को-रोजगार-स्वरोजगार-से-जोड़ने-के-लिए-राज्य-सरकार-संकल्पित:-मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के शासकीय स्कूलों की हायर सेकेंड्री बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में शुक्रवार 21 फरवरी को सिंगल क्लिक के माध्यम से लैपटॉप की राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। लैपटॉप विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा और केरियर के अन्य लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा और कौशल उन्नयन के माध्यम से प्रदेश के होनहार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुक्रम में प्रदेश में हर स्तर पर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। कई सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिये प्रदेश में विकास का कारवां निरंतर चलता रहेगा।

 

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…