इंदौर के एमजीएम काॅलेज की विवादित कुर्सी पर डाॅ.घनघोरिया ने संभाला डीन का पद

इंदौर-के-एमजीएम-काॅलेज-की-विवादित-कुर्सी-पर-डाॅ.घनघोरिया-ने-संभाला-डीन-का-पद

इंदौर

इंदौर के सबसे बड़े सरकारी एमजीएम मेडिकल काॅलेज के डीन पद पर डाॅ. अरविंद घनघोरिया की नियुक्ति हो गई है। आदेश आते ही उन्होंने ताबड़तोड़ पदभार भी ग्रहण कर लिया। वे पहले नीमच में थे और घोषणा के बाद उन्होंने नई जिम्मेदारी लेने में देर नहीं लगाई। दरअसल इंदौर के इस काॅलेज की डीन पद का मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था।

दरअसल इंदौर में पहले इस पद पर डा.संजय दीक्षित डीन थे। वे लंबे समय तक डीन रहे। वे नंबर मेें सेवानिवृत्त हो चुके थे। उनके कार्यकाल में पुराने मेडिकल काॅलेज में ही भूतहा पार्टी बड़ी चर्चा में थी।

डाॅ. दीक्षित के बाद शासन ने डाॅ. अशोक यादव को प्रभारी डीन बनाया था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद डाॅ.वीपी पांडे डीन बने। इसे लेकर चर्चा भी रही थी। डा. पांडे यादव से वरिष्ठ है। इस कारण कोर्ट के उनके पक्ष में आदेश दिया था।

कुछ दिनों बाद वे छुट्टी पर चले गए थे। गुरुवार रात शासन ने जैसे ही डीन पद के लिए डाॅ. अरविंद घनघोरिया का नाम घोषित किया। उन्होंने दूसरे दिन सुबह पदभार ग्रहण कर लिया। डाॅ. घनघोरिया पहले भी इंदौर मेडिकल काॅलेज में लंबे समय तक रह चुके है।

वे फिलहाल नीमच मेडिकल काॅलेज के डीन थे। सुबह उन्होंने पदभार ग्रहण किया तो मेडिकल काॅलेज का स्टाॅफ भी उनसे मिलने पहुंचा। गुलदस्ता देकर उन्होंने नए डीन का स्वागत किया।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…