चितरंगी न्यायालय में सभी अधिवक्ता रहे हड़ताल पर

चितरंगी-न्यायालय-में-सभी-अधिवक्ता-रहे-हड़ताल-पर

 चितरंगी

 चितरंगी न्यायालय के सभी अधिवक्ताओं द्वारा आज हड़ताल पर जाने से सभी कोर्ट में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा विदित हो कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ एवं जिलाअधिवक्ता संघ जबलपुर के द्वारा दिनांक 21 फरवरी 2025 को न्यायालय कार्य से विरत रहने के संबंध में लिए गए निर्णय के समर्थन में अधिवक्ता संघ चितरंगी के आह्वान पर तहसील चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश के सभी अधिवक्ता साथियों के द्वारा न्यायालय कार्य से विरक्त रहते हुए केंद्र शासन के द्वारा लाए  जा रहे मनमानी पूर्ण रवैया के विरुद्ध अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में अपना समर्थन मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ को किया गया जिसमें आज दिनांक  21 फरवरी 2025 को न्यायालय अपर कलेक्टर सिंगरौली का लिंक कोर्ट चितरंगी में भी नियत था जिसमें तहसील चितरंगी के कोई भी अधिवक्ता के द्वारा प्रकरणों में पैरवी   नहीं की गई इसी प्रकार से न्यायालय एसडीओ चितरंगी न्यायालय तहसीलदार चितरंगी न्यायालय नया तहसीलदार मौहरिया एवं कोरावल के न्यायालय कार्यों से विरत रहकर न्यायालय कार्य का बहिष्कार किया गया जिसमें अपर कलेक्टर पीके सेन गुप्ता एवं न्यायालय एसडीओ सुरेश जादव तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की कोर्ट में सन्नाटा छाया रहा इस प्रकार से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के आह्वान पर अधिवक्ता संघ चितरंगी की ओर से न्यायालय कार्य का बहिष्कार करते हुए केंद्र सरकार की ओर से ला या जा रहे अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 का चितरंगी अधिवक्ताओं द्वारा पुरजोर विरोध किया  गया ।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…