छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने हाथ से लिखा

छत्तीसगढ़-विधानसभा-में-बजट-वित्त-मंत्री-ओपी-चौधरी-ने-अपने-हाथ-से-लिखा

रायपुर
 छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सोमवार को सदन में अपना बजट पेश कर रहे हैं। सदन में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट के बारे में जानकारी दी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट शुरुआत करते हुए का कि विष्णुदेव साय की सरकार अच्छे नियत और पूरी कर्मठता के साथ काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा इस बार का बजट मैंने खुद अपनी हैंड राइटिंग से लिखा है।

वित्त मंत्री ने कहा- सदन में जो आज बजट पेश किया जा रहा है उसे मैंने खुद अपने हाथों से लिखा है। सदन के सदस्यों को बजट की जो कॉपी सौंपी गई है वह मेरे हाथ से लिखी गई है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि हम ऑनलाइन सिस्टम से काम कर रहे हैं ताकि लोगों को मुश्किलें खत्म हो।

ऐसे दिया छत्तीसगढ़ का परिचय

छत्तीसगढ़ का परिचय देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- कोई जो पूछे शौर्य का पर्याय तो तुम गुंडाधुर की तलवार लिख देना। कोई पूछे समानता का पर्याय तो तुम गुरु घासीदास महान लिख देना। कोई जो पूछे राम-राम का पर्याय तो छत्तीसगढ़ी में जय जोहर लिख देना। अगर कोई जो पूछे चारों धाम का पर्याय तो तुम मेरे छत्तीसगढ़ का नाम लिख देना।

पहली बार पेश हुआ ऐसा बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला है। ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पन्नों का है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।
कौन सी घोषणा हुई हैं

वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि सीएम सुशाशन फैलॅशिप के लिए 10 करोड़ का प्रावधान है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए 5 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 से अधिक युवाओं को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश में 400 नए ‘सांदीपनि विद्यालय’ बनाने का एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2026) को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भव्य अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

    लखनऊ में सरकटा नाला से गड़बड़झाला तक, अनोखे नाम वाली जगहों का वीडियो वायरल; जानिए इनके पीछे की कहानी

    नवाबी तहजीब, अदब और जायके के लिए मशहूर लखनऊ अपनी एक और खासियत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके नाम सुनकर…