चित्रकूट रफ्तार का कहर: डंफर ने पिकअप को मारी टक्कर , 4 महिलाओं की मौत, 12 से अधिक घायल

चित्रकूट-रफ्तार-का-कहर:-डंफर-ने-पिकअप-को-मारी-टक्कर-,-4-महिलाओं-की-मौत,-12-से-अधिक-घायल

चित्रकूट

जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक डंफर ने पिकअप को जोरदार ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि 4 महिला की मौत हो गई है. वहीं घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

बता दें कि घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे बरुआ गांव के पास उस वक्त घटी, जब प्रयागराज महाकुंभ में सफाई कर पिकअप से 20 मजदूर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंफर ने पिकअप को जोरदार ठोकर मार दी. घटना में 4 महिलाओं ने दम तोड़ दिया. वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…