तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार नाबालिग की मौत

तेज-रफ्तार-ट्रक-की-चपेट-में-आने-से-स्कूटी-सवार-नाबालिग-की-मौत

कोरबा

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद नशे में धुत ट्रक चालक की लोगों ने जमकर पिटाई की. सूचना पर पहुंची 112 की टीम ट्रक चालक को गिरफ्तार कर थाने लाई.

घटना उरगा थाना अंतर्गत कोरबा सक्ती मार्ग पर भैसमा बाजार चौक के मुख्य मार्ग पर रात करीबन 9 बजे घटित हुई. तेज रफ्तार नियंत्रित होकर स्कूटी को ठोकर मारते हुए दीवार से जा टकराई. ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार नाबालिक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक बेंदरकोना निवासी 16 वर्षीय परमेश्वर कंवर अपने परिजनों के साथ भैसमा के एक कपड़ा दुकान में कपड़ा लेने आया हुआ था. परिजन कपड़ा ले रहे थे, वहीं मृत नाबालिग बाहर स्कूटी में बैठकर मोबाइल चला रहा था, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक परमेश्वर को ठोकर मारते हुए दीवार से जा टकराई.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 से अधिक युवाओं को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश में 400 नए ‘सांदीपनि विद्यालय’ बनाने का एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2026) को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भव्य अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

    लखनऊ में सरकटा नाला से गड़बड़झाला तक, अनोखे नाम वाली जगहों का वीडियो वायरल; जानिए इनके पीछे की कहानी

    नवाबी तहजीब, अदब और जायके के लिए मशहूर लखनऊ अपनी एक और खासियत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके नाम सुनकर…