आरक्षक के करतूतों से परेशान पीड़ित दंपति ने एसपी से की शिकायत

आरक्षक-के-करतूतों-से-परेशान-पीड़ित-दंपति-ने-एसपी-से-की-शिकायत

बालोद

 पुलिस का काम अपराध रोकना और कानून व्यवस्था बनाए रखना होता है, लेकिन बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कराने के लिए पुलिस वाले ही दबाव बना रहे हैं और उनसे रंगदारी मांगी जा रही है.

एक ग्रामीण व्यक्ति ने बालोद एसपी से शिकायत की है और एक पुलिस कर्मी पर आरोप लगाया है कि आरक्षक ने उनके घर तक शराब पहुंचाई और अवैध शराब की बिक्री करने उसपर दवाब बनाया.वहीं पुलिस कर्मी ने इसके लिए ऑनलाइन के जरिये शराब बेचने वाले से करीब 62 हजार रुपये भी वसूल लिया. जिसके चलते पीड़ित दंपति को अपना घर तक गिरवी रखने की नौबत आ गई. आरक्षक के दवाब में आकर शराब की अवैध बिक्री करने वाले को जेल भी जाना पड़ा है.

आरक्षक के करतूतों से परेशान होकर नेवारीकला निवासी दिलीप सतनामी और उनकी पत्नी लता बाई ने एसपी से शिकायत की है. वहीं पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसपी एस आर भगत ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस विभाग अपने ही कर्मचारी पर क्या कार्रवाई करता है.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 से अधिक युवाओं को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश में 400 नए ‘सांदीपनि विद्यालय’ बनाने का एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2026) को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भव्य अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

    लखनऊ में सरकटा नाला से गड़बड़झाला तक, अनोखे नाम वाली जगहों का वीडियो वायरल; जानिए इनके पीछे की कहानी

    नवाबी तहजीब, अदब और जायके के लिए मशहूर लखनऊ अपनी एक और खासियत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके नाम सुनकर…