नगर निगम चिरमिरी के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

नगर-निगम-चिरमिरी-के-नवनिर्वाचित-महापौर-एवं-पार्षदों-का-शपथ-ग्रहण-समारोह-हुआ-संपन्न

नगर निगम चिरमिरी के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

चिरमिरी नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ करें कार्य- श्याम बिहारी जायसवाल

एमसीबी/चिरमिरी
 नगर पालिक निगम चिरमिरी के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। एमसीबी जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने महापौर रामनरेश राय सहित भाजपा के 27 पार्षदों सहित 2 निर्दलीय पार्षदों ने भी शपथ ली। वहीं कांग्रेस के 11 पार्षदों को कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने अलग से निगम सभा कक्ष में शपथ दिलाई।

 नवनिर्वाचित पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चिरमिरी को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और समृद्ध शहर बनाने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा। नगर निगम के पांचवें कार्यकाल के इस शपथ ग्रहण समारोह में जिले के प्रभारी और किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाड़े, भाजपा एमसीबी जिले की अध्यक्ष चंपादेवी पावले, योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम को चिरमिरी नगर के नए कार्यकाल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जहां सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आए। समारोह के उपरांत नगर निगम आयुक्त रामप्रसाद आचला ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। यह कार्यक्रम न केवल एक शपथ ग्रहण समारोह था, बल्कि चिरमिरी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला कदम भी था, जहां जनता की उम्मीदों को साकार करने के लिए नगर सरकार ने अपनी जिम्मेदारी का औपचारिक रूप से आरंभ किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 से अधिक युवाओं को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश में 400 नए ‘सांदीपनि विद्यालय’ बनाने का एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2026) को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भव्य अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

    लखनऊ में सरकटा नाला से गड़बड़झाला तक, अनोखे नाम वाली जगहों का वीडियो वायरल; जानिए इनके पीछे की कहानी

    नवाबी तहजीब, अदब और जायके के लिए मशहूर लखनऊ अपनी एक और खासियत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके नाम सुनकर…