रायगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद, सोने&चांदी के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ

रायगढ़-में-चोरों-के-हौसले-बुलंद,-सोने-चांदी-के-जेवर-और-नकदी-पर-किया-हाथ-साफ

रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी रकम, सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। परिवार सगाई कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था। इसी बीच यह वारदात हुई है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाना में बसंत कुमार राठौर ने बताया कि वह सालासर स्टील एवं पावर लिमिडेट गेरवानी में प्राइवेट नौकरी करता है और शहर के धागरडीपा  झाकर गली में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। पीड़ित ने बताया की 4 मार्च को वह अपने परिवार के साथ अपना मूल ग्राम नंदौरखुर्द में सगाई कार्यक्रम में गया था और घर जाते समय पड़ोसियों को बताकर गया था।

  कल सुबह बसंत कुमार वापस अपने किराये के मकान में पहुंचा तो देखा कि लोहे का दरवाजा नीचे से टुटा हुआ था, अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए उन्होंने जब घर का सामान चेक किया तो हॉल में रखी लोहे के अलमारी का लॉक टूटा हुआ है तथा गेट खुला हुआ था, अलमारी के अंदर देखा तो लॉकर भी टूटा हुआ मिला। जिसके अंदर रखा दो पर्स जिसमें से सोने-चांदी के जेवर नकदी रकम 10 हजार रूपये गायब मिले। इस तरह चोरों ने सूने मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम को मिलाकर कुल 95 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 से अधिक युवाओं को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश में 400 नए ‘सांदीपनि विद्यालय’ बनाने का एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2026) को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भव्य अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

    लखनऊ में सरकटा नाला से गड़बड़झाला तक, अनोखे नाम वाली जगहों का वीडियो वायरल; जानिए इनके पीछे की कहानी

    नवाबी तहजीब, अदब और जायके के लिए मशहूर लखनऊ अपनी एक और खासियत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके नाम सुनकर…