चोरों ने रीवा में चुराए 13 लाख के अंडरगारमेंट्स, शिकायत पर दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

चोरों-ने-रीवा-में-चुराए-13-लाख-के-अंडरगारमेंट्स,-शिकायत-पर-दो-आरोपी-गिरफ्तार,-सामान-बरामद

 रीवा

रीवा पुलिस ने 13 लाख रुपए के चोरी किए गए अंडर गारमेंट्स बरामद किए। जिसके लिए पुलिस ने 100 से अधिक सरकारी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही चोर के मूमेंट का पता लगाया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, रीवा शहर के एक नामचीन अंडर गारमेंट डीलर सुरेश मेहनानी ने मंगलवार को अपने गोदाम से 13 लाख रुपए के अंडरगार्मेंट्स चोरी होने की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी अरविंद राठौड़ ने विक्रम पुल के करीब लगे कैमरों की जांच शुरू की। पुलिस ने 100 से अधिक फुटेज खंगाले। कंट्रोल रूम में हर फुटेज का गहन अध्ययन किया।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी

इस दौरान एक पिकअप वाहन होलसेल डीलर की गोदाम के बाहर खड़ा दिखा, जिसमें चोरी की गई 13 लाख रुपए की अंडर गारमेंट्स बॉक्स भरे जा रहे थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपी वाहन चालक ने यह बताया कि उसने चोरी का गया पूरा सामान नगर के विजय चौरसिया और विक्की लाडवानी को दिया गया है। चालक की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार काे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें से विक्की लाडवानी मामले का मुख्य आरोपी है। जिसकी दुकान पर पीटीएस चौराहे में गुरु मेंस वियर के नाम से है संचालित है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…