स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने शासकीय कन्या शाला गाडरवारा का किया निरीक्षण

भोपाल

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शनिवार को नरसिंहपुर जिले के शासकीय कन्या शाला गाडरवारा का निरीक्षण किया। उन्होंने एक अप्रैल से नये शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। स्कूल प्रशासन ने बताया कि कन्या शाला में करीब एक हजार छात्राओं के नाम अध्ययन के लिये दर्ज है।

मंत्री श्री सिंह ने शाला भवन निर्माण की स्थिति की जानकारी नगर पालिका अधिकारी से प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माणाधीन काम गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा किया जायें। मंत्री श्री सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से एक अप्रैल से 4 अप्रैल 2025 तक चलने वाले “स्कूल चलें हम अभियान” और “प्रवेशोत्सव कार्यक्रम” में होने वाली गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी उनके साथ थे।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…