दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई है। उन्हें इस शोध कार्य के लिए साल 2021 में पीएचडी की उपाधि मिली थी। विश्वविद्यालय के लॉ विभागाध्यक्ष प्रो. नीलेश शर्मा के मार्गदर्शन में उन्होंने यह शोध कार्य पूरा किया था, आज उन्हें रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा तीसरे दीक्षांत समारोह में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में डिग्री प्रदान की गई।

उनका शोध विषय था: “A Critical Study of Cyber Crimes with Special Reference to Social Media in Central India”। इस विषय पर करीब 5 वर्षों तक गहन अनुसंधान करने के बाद उन्हें पीएचडी के साथ एचडी अवार्ड से भी नवाजा गया।

WhatsApp Image 2025 04 07 at 5.13.16 PM

इस सम्मान को विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष संतोष कुमार चौबे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

c5a89960 a626 4bdd 827d 37086ec17d27

दुर्गेश केसवानी ने यह उपलब्धि अपने स्वर्गीय पिता श्री निर्मल कुमार केसवानी जी को समर्पित करते हुए भावुकता व्यक्त की। उनका यह शोध कार्य मध्य भारत में साइबर अपराधों और सोशल मीडिया के प्रभाव पर प्रकाश डालने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है।

  • Related Posts

    ग्वालियर में तीन बड़े बिल्डर समूहों को TNCP का नोटिस, 3.843 हेक्टेयर जमीन की विकास अनुमति पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh ग्वालियर के ग्राम केदारपुर में 3.843 हेक्टेयर जमीन पर आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए दी गई अनुमति विवादों में आ गई है। नगर तथा ग्राम निवेश…

    मुरैना में शादी समारोह के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना अंबा बाईपास स्थित हरविलास पैलेस के बाहर हुई,…