सोमती नदी के पास से गुजरे तो वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा, चार की मौत, कार में दारू की बोतल भी मिली

जबलपुर
जिला मुख्यालय से 45 दूर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार रैलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार नरसिंहपुर जिले के नजदीकी गांव चरगवां से जबलपुर आ रहे थे। सूचना पर चरगवां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी दल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। कार में कुल छह लोग सवार थे।

यह थी पूरी घटना
एक धार्मिक स्थल के दर्शन करके लौट रहे एक ही परिवार के छह लोग जिस कार में सवार थे, वह बेकाबू होकर जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र में पुल की रेलिंग तोड़कर गोमती नदी में जा गिरी। गुरुवार को हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अत्यधिक तीव्र गति से आ रही थी। चूंकि कार के अंदर शराब की बोतल, एक बकरा और एक मुर्गा मिला है, इसलिए कार चालक के नशे में होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। समझा जा रहा है कि बकरे और मुर्गे को वे खरीदकर घर ले जा रहे थे।
मृतक किशन पटेल (40), महेन्द्र पटेल (35), सागर पटेल (17), राजेन्द्र पटेल (36) और घायल जितेंद्र पटेल और मनोज पटेल जबलपुर जिले के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के चौकीताल के निवासी हैं और आपस में स्वजन हैं। वे कार से गोटेगांव स्थित दादा दरबार में गए थे। दर्शन करने के बाद सभी घर लौट रहे थे। पुलिस घटना का कारण पता करने के लिए जांच कर रही है।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…