मंडला की शुचि उपाध्याय का अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में चयन

मंडला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका में होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए महिला भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की। 15 सदस्यों की इस टीम में मंडला जिले की क्रिकेट खिलाड़ी शुचि उपाध्याय को शामिल किया गया है। श्रीलंका के कोलम्बो में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में शुचि उपाध्याय लेफ्ट आर्म स्पिनर की भूमिका में रहेगी। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम 27 अप्रैल से 7 मई तक यह टूर्नामेंट कोलम्बो में खेलेगी। विदित हो शुचि उपाध्याय इन दिनों देहरादून में नेशनल चैलेंजर ट्रॉफी खेल रही हैं। इसके पूर्व नेशनल सीनियर वुमेन टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट प्राप्त करने पर प्लेयर ऑफ सीरीज रह चुकी हैं।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…