कलेक्टर रोशन कुमार ने जनसुनवाई में आते ही कहा समस्याएं लेकर आने वाले लोगों के लिए चेयर लगाइए

उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने जनसुनवाई में आते ही कहा समस्याएं लेकर आने वाले लोगों के लिए सामने चेयर लगाइए। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए सभी लोगों की बातें ध्यान से सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया ।

एक विकलांग व्यक्ति ने नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर उसे संबंधित विभाग को उसकी पात्रता अनुसार नौकरी देने के लिए कहा अभी तक देखा गया था कि हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में व्यक्ति खड़े रहकर ही अपनी बात करता था।

कलेक्टर रोशन कुमार ने सभी लोगों से एक-एक कर चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस जनसुनवाई में नागरिकों ने बुनियादी सुविधाओं, भूमि विवाद, बिजली-पानी की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं, और सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया।​

  • Related Posts

    MP OBC Reservation Case: सुप्रीम कोर्ट में सरकार की SLP में मिलीं 3 नई खामियां, कुल 13 कमियां बरकरार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का मामला लगातार उलझता जा रहा है। इस मामले में राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विशेष…

    मुरैना में NH-552 किनारे जली हुई हालत में मिला महिला का शव, हत्या कर जलाने की आशंका से मचा हड़कंप

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बागचीनी थाना क्षेत्र में NH-552 हाईवे…