भोपाल में अब न्यायालयीन प्रकरणों में डॉक्टरों को कोर्ट तक नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल

 भोपाल शहर में अब न्यायालयीन प्रकरणों में डॉक्टरों को कोर्ट तक नहीं जाना पड़ेगा। अब ऑनलाइन पेशी होगी और अपना पक्ष भी रख सकेंगे। भोपाल का जेपी अस्पताल प्रदेश का ऐसा पहला जिला अस्पताल होगा, जिसमें कॉन्फ्रेंस हॉल तैयार किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे कि हर जिला अस्पताल में कॉन्फ्रेंस हॉल तैयार किया जाए।

 जेपी में कॉन्फ्रेंस हॉल अधीक्षक के बगल वाले कमरे में बनाया जा रहा है। यह काम लगभग एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक विभाग प्रत्येक जिले से यह रिपोर्ट मंगा रहा है कि कितने जिलों में यह कार्य हुआ है और नहीं हुआ तो आखिर वजह क्या है।

इस बारे में डॉ. राकेश श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक, जेपी अस्पताल का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर कॉन्फ्रेंस हॉल तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से डॉक्टरों की पेशी होगी। इससे उनका समय बचेगा।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…