सतना : अमुआ बांध में डूबने से तीन आदिवासी बच्चों की मौत

सतना
सतना जिले के धारकुड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अमुआ बांध में अज्ञात कारणों के चलते पानी में डूबने से तीन आदिवासी बच्चों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी सामने आते ही धारकुंड़ी थाना पुलिस व मझगवां तहसीलदार सुमेश द्विवेदी तुरंत मौका स्थल पर पहुंच गए।

तीनों बच्चों के शव ग्रामीणों की मद्द से बाहर निकाले गए हैं। इस संबंध में धारकुडी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चों में एक बच्चा अपने मामा के यहां आया हुआ था। जबकि दो अन्य वहीं के निवासी थे।

खेलते हुए पहुंचे थे बांध के पास

धारकुंड़ी थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों बच्चे खेलते-कूदते हुए बांध के पास तक पहुंचे और किन्हीं कारणों से पानी में चले गए। जहां बांध के पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई।

इनके नाम अभिजीत पिता अजीत कोल उम्र 6 वर्ष, अभी पिता कल्लू कोल उम्र 5 वर्ष और कृष्णा पिता नंदू कोल उम्र पांच वर्ष के रूप में हुई है। इनमें एक बच्चा कृष्णा ग्राम कपटीहा जिला बांदा (उप्र) का निवासी बताया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…