टेली-मेडिसिन से विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा करायें उपलब्ध : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 बीना

उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सागर ज़िले के बीना अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर टेली-मेडिसिन से जिला चिकित्सालय एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टरों से परामर्श लें एवं संबंधित पीड़ित व्यक्ति की वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कराकर, स्वास्थ्य परीक्षण करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सौ बिस्तरों वाले अस्पताल की सभी अनापत्तियां पूर्ण कर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले व्यक्तियों का अच्छे से अच्छा स्वास्थ्य परीक्षण हो इसके लिए सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ समय पर अस्पताल में मौजूद रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विकास खंड चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मेडिसिन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाये। विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में लगाया ‘संकल्प वृक्ष’, 15 जनवरी को भोपाल में मनेगा सेना दिवस

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐतिहासिक शौर्य स्मारक परिसर में पहुंचकर ‘संकल्प वृक्ष’…

    मुरैना: 4.5 लाख रुपये के नशे के 2856 इंजेक्शन जब्त, आगरा से सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुरानी…