मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोलर पम्प स्थापना की योजना के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल
राज्य शासन ने सिंचाई के लिए सोलर पम्प स्थापना की योजना ” प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के क्रियान्वयन के लिये राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है।

समिति में सचिव उर्जा,वित्त,नगरीय विकास एवं आवास,किसान कल्याण तथा कृषि विकास,पंचायत एवं ग्रामीण विकास,राजस्व,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सदस्य एवं नवीन तथा नवकरणीय उर्जा विभाग के सचिव सदस्य सचिव होंगे।

राज्यस्तरीय समन्वय समिति द्वारा योजना के सभी घटकों अंतर्गत प्रगति की नियमित समीक्षा की जायेगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच  आवश्यक समन्वय योजना की प्रगति की नियमित (अधिकतम 3 माह) में समीक्षा की जायेगी, ताकि समय-सीमा में लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। योजना को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए आवश्यक विनिर्देश जारी करना, योजना क्रियान्वयन के संबंध में भारत सरकार के नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्रालय के साथ समन्वय करना और राज्य में योजना क्रियान्वयन में सुधार के उपाय के सुझाव भी समिति द्वारा दिए जायेंगे।  

 

  • Related Posts

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…

    राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तीखा हमला, बोले- ‘ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं’

    इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…