मुख्यमंत्री आज रीवा और सीधी भ्रमण पर रहेंगे, सीधी से लाड़ली बहनों के खातों में राशि करेंगे अंतरित

सीधी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 मई को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा और सीधी जिले के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीवा की तहसील के दिव्यगवां में मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवनिर्मित शासकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करने के बाद आमसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धन अभियान के 501 खेत तालाबों तथा अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन भी करेंगे। स्वामित्व योजना से हितग्राहियों को भू अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 एकड़ प्रस्तावित क्षेत्र में पौध-रोपण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12.55 बजे हेलीपैड सीधी पहुंचेंगे। सीधी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मई माह की किश्त की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में जारी करेंगे। साथ ही पेंशन हितग्राहियों और सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री विशाल आमसभा को संबोधित करने के साथ निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…