मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री जमशेदजी टाटा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत में औद्योगिक क्रांति के अग्रदूत एवं टाटा समूह के संस्थापक स्व. श्री जमशेदजी टाटा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि स्व. श्री जमशेदजी न सिर्फ एक सफल उद्यमी थे, बल्कि वह महान स्वप्नद्रष्टा और राष्ट्र-निर्माता भी थे। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने की दिशा में मजबूत नींव रखी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री जमशेदजी ने हमेशा विज्ञान, उद्योग और मानवता को एक साथ जोड़कर देखा। उनका विजन एवं आदर्श हर काल में देशवासियों के लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायक रहेंगे।

 

  • Related Posts

    इंदौर में मिलावटखोरों का खुलासा, सांची-अमूल-नोवा के नाम पर 600 लीटर नकली घी जब्त

     इंदौर  प्रदेश भर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक…

    मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थकान के कारण बांबे अस्पताल में भर्ती

    इंदौर  मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गुरुवार को बांबे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गुरुवार सुबह नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने…