मध्यप्रदेश में बारिश-आंधी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा, 37 जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी की चेतवानी

भोपाल
मध्यप्रदेश में बारिश-आंधी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी भोपाल में गर्मी का असर देखने को मिला। वहीं मंदसौर, राजगढ़ और विदिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने 37 जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी की संभावना जताई है।
 
एमपी में गरज चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बताया कि इन दिनों प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। जिसके कारण प्रदेश में आंधी-बारिश हो रही है। अगले हफ्ते के शुरुआती दिनों में बारिश के साथ आंधी और लू का असर देखने को मिल सकता है।

इन 37 जिलों में बारिश के साथ दिखेगा आंधी का असर
मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में बारिश के तेज 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मैहर जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे हवाएं चलने की संभावना है।

20 मई को कैसा रहेगा मौसम
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, बैतूल, धार, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, देवास, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा और सिंगरौली में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। वहीं, 21 मई को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।

  • Related Posts

    मुरैना में नकली DAP खाद की आशंका पर किसानों का हंगामा, गोदाम बंद कर धरने पर बैठे

    By: Ravindra Singh मुरैना जिले की जीगनी सहकारी समिति में कथित तौर पर नकली DAP खाद मिलने की शिकायत के बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने गोदाम…

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…