स्वाधीनता आंदोलन में नाना साहेब पेशवा का संघर्ष इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कुशल नेतृत्वकर्ता पेशवा बालाजी बाजीराव ‘नाना साहेब’ की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि नाना साहेब पेशवा शौर्य और साहस के पर्याय थे। वर्ष 1857 के पहले स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध उनका अदम्य साहस से ओतप्रोत संघर्ष भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। नाना साहेब पेशवा ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अगाध देशभक्ति, वीरता एवं संघर्ष का परिचय दिया था। उनके जीवनकाल से मिली प्रेरणा हर भारतवासी के हृदय में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का संचार करती है।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…