मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. बिपिन चंद्र पाल को दी श्रद्धांजलि

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिपिन चंद्र पाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि मां भारती के लाल स्व. बिपिन चंद्र पाल ने अपने संघर्ष, क्रांतिकारी विचारों और धारदार लेखन से स्वाधीनता की लड़ाई को एक नई दिशा प्रदान की थी। उन्होंने जन-जन में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. बिपिन चंद्र पाल का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की आराधना में समर्पित रहा, जो हर काल में सभी नागरिकों के लिए पाथेय है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…