मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. मल्हारराव होल्कर की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मराठा साम्राज्य के शौर्य के प्रतीक एवं होल्कर वंश के संस्थापक स्व. मल्हारराव होल्कर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि महान योद्धा स्व. होल्कर ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यपरायणता, न्याय, सुशासन और जनसेवा के अनेक आदर्श स्थापित किए, जिसका यशगान न केवल मालवा क्षेत्र, बल्कि समूचे राष्ट्र में गुंजायमान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. होल्कर का संपूर्ण जीवन और शासनकाल सदैव भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

 

  • Related Posts

    इंदौर में मिलावटखोरों का खुलासा, सांची-अमूल-नोवा के नाम पर 600 लीटर नकली घी जब्त

     इंदौर  प्रदेश भर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक…

    मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थकान के कारण बांबे अस्पताल में भर्ती

    इंदौर  मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गुरुवार को बांबे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गुरुवार सुबह नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने…