सांसद अलोक शर्मा ने दावा किया कि, देश में लव जिहाद के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चल रहे

भोपाल

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए लव जिहाद के मामले में जहां एक तरफ लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में राजनेताओं द्वारा लगातार बयानबाजी भी की जा रही है। ऐसा ही चौंकाने वाला दावा करते हुए एक बयान भोपाल से भाजपा सांसद अलोक शर्मा का सामने आया है। उन्होंने देश में लव जिहाद के इंस्टीट्यूट चलने का दावा किया है।

लव जिहाद के लिए चल रहे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

भोपाल सांसद अलोक शर्मा ने कहा, देश में लव जिहाद के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चल रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर इस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे। लव जिहाद के लिए कौन फंडिंग कर रहे हैं, इनके बैंक अकाउंट की जांच होना चाहिए।

इंस्टीट्यूट में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने की दी जा रही ट्रेनिंग

आलोक शर्मा ने यह भी कहा कि इस प्रकार के इंस्टिट्यूटमें ट्रेनिंग दी जा रही है कि हिन्दू समाज की भोली भाली लड़कियों को बहला फुसलाकर कर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने लव जिहाद में शंका नहीं बताई यह बिल्कुल ठीक बात है। यह तो मैं कई बार कह चुका हूं कि जांच होनी चाहिए कि पैसे कहां से आ रहे हैं। ऐसे लोगों की मध्य प्रदेश की धरती में कोई जगह नहीं है।
लव जिहाद वालों को पहले भी दे चुके हैं चेतावनी

बता दें कि सांसद अलोक शर्मा लव जिहाद मामले पर खुलकर बयान दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था “किसी मियां में ताकत हो तो अब लव जिहाद करके दिखाए। मेरा जन्म दाढ़ी, टोपी से निपटने के लिए ही हुआ है। लव जिहाद करने वालों के लिए कड़ी से कड़ी सजा ब्राह्मण समाज देगा। ब्राह्मण समाज की छात्राओं को टारगेट करके लव जिहाद के जाल फंसाया जा रहा है। पुराने भोपाल में हिंदू आबादी घटती जा रही है। सनातनी महिलाओं का गरबा अलग से हो। जिससे लव जिहाद करने वालों की एंट्री न हो। अभी भी वक्त है संभल जाओ।” 

  • Related Posts

    पन्ना में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार निलंबित, रिश्वत पर बयान का वीडियो हुआ था वायरल

    कैमरे पर कहा था- खुशी-खुशी पैसे लेता हूं, सरकार ने भोपाल कार्यालय से किया संबद्ध पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार…

    इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, युवक-युवती ने कूदकर बचाई जान

    तेजाजी नगर के गल्ला फांटे के पास हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चलती कार में अचानक आग लग…