मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर दी श्रृद्धांजलि

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोरखनाथ मठ के पूर्व पीठाधीश्वर एवं पूर्व सांसद, परम पूज्य महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि अवैद्यनाथ जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन लोक कल्याण और सनातन संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके प्रखर विचार एवं कृतित्व युगों-युगों तक जनसेवा और समाज उत्थान के प्रयासों को सुदृढ़ता देते रहेंगे।

महंत अवैद्यनाथ जी महाराज नाथ संप्रदाय के प्रमुख संतों में से एक थे। उन्होंने आध्यात्मिक पथ पर समाज का मार्गदर्शन कर जनसेवा की मिसाल पेश की।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…