मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी चिंतक और क्रांतिकारी विचारक स्व. श्री वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि अंग्रेजी दमनकारी हुकूमत ने वर्षों तक जेलों में अमानवीय यातनाएं दीं, लेकिन मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए समर्पित वीर सावरकर जी का संकल्प अटल रहा। वे असंख्य राष्ट्रभक्तों के मार्गदर्शक बने।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है  कि श्रद्धेय वीर सावरकर का चिंतन , प्रखर विचार एवं उनके उच्च जीवन मूल्य सदैव राष्ट्र सेवा के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…