मध्याह्न भोजन की राशि खाते में ट्रांसफर करने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने महिला पर्यवेक्षक को रंगे हाथ पकड़ा

धार

इंदौर लोकायुक्त  पुलिस की टीम ने आज धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत निसरपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग, बाग की पर्यवेक्षक को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम है श्रीमती पुष्पा बेनल है जो वर्तमान में पर्यवेक्षक के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभारी परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत है।

डीएसपी आनंद चौहानके मुताबिक शिकायतकर्ता सुश्री सुशीला बघेल ग्राम भमोरी की रहने वाली हैं और राधाकृष्ण स्व-सहायता समूह की संचालिका हैं। यह समूह आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार करने और वितरित करने का कार्य करता है। सरकार द्वारा स्व-सहायता समूह को इस कार्य के लिए हर महीने 9,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है, जो सीधे समूह के खाते में जाती है।

सरकारी राशि ट्रांसफर करने मांगी रिश्वत

आवेदिका ने बताया आरोपी महिला पर्यवेक्षक पुष्पा बेनल ने मार्च और अप्रैल 2025 की राशि खाते में डलवाने तथा मई माह की राशि जारी करने के एवज में 6,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक  राजेश सहाय के निर्देश पर सत्यापन किया गया और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप दल गठित किया गया।

4000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार  

लोकायुक्त इंदौर की टीम ने आज ट्रैप कार्रवाई के दौरान पर्यवेक्षक पुष्पा बेनल को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए निसरपुर से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…