अनूपपुर जिले में रोंपे जाएँगे 12 लाख से अधिक पौधे, गड्ढे हो रहे तैयार

अनूपपुर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्य का शुरू किया जाएगा। इस वर्ष जिले में 12 लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है। अभियान के अंतर्गत मिश्रित प्रजाति के पौधे सागौन, बांस, आंवला, करंज, खमार, महुआ, नीम के साथ ही फलदार पौधों का भी रोपण किया जाएगा। पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार कर लिए गए हैं। वन विभाग ने जिले के विभिन्न वन परिक्षेत्र में 12 लाख 25 हजार 42 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। अनूपपुर वन परिक्षेत्र में तीन लाख 12 हजार 813, जैतहरी वन परिक्षेत्र में 89 हजार 700, कोतमा वन परिक्षेत्र में 3 लाख 42 हजार 53, बिजुरी वन परिक्षेत्र में 3 लाख 10 हजार 126, राजेंद्रग्राम वन परिक्षेत्र में 13 हजार 125, अमरकंटक वन परिक्षेत्र में 7 हजार 475, अहिरगवां वन परिक्षेत्र में एक लाख 49 हजार 750 पौधे लगाए जाएंगे।

मिश्रित प्रजाति के पौधों का किया जाएगा रोपण
वन मंडलाधिकारी अनूपपुर विपिन कुमार पटेल ने बताया कि वन मंडल अनूपपुर अंतर्गत 7 वन परिक्षेत्र में 12 लाख 25 हजार 42 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर से इस अभियान की सैद्धांतिक शुरुआत की जाएगी तथा वर्ष प्रारंभ होने के बाद इस लक्ष्य को पूर्ण करते हुए सभी पौधे रोपित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…