आयुष्मान कार्ड हर गरीब व्यक्ति के लिए इलाज का गारंटी कार्ड : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के ग्राम घटावदा एवं लिंबावास में 8 करोड़ 59 लाख 65 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम घटावदा में 4 करोड़ 60 लाख 28 हजार रुपए की घटावदा से कोचवी वाया तोपाखेड़ा बालाजी पंहुच मार्ग का भूमि-पूजन किया। उन्होंने 1 करोड़ 75 लाख 53 हजार की घटावदा से बलकेश्वर महादेव पहुंच मार्ग का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम लिम्बवास में 2 करोड़ 23 लाख 84 हजार रु से निर्मित होने वाले लिम्बवास से आपुखेड़ी मार्ग का भूमि- पूजन भी किया।

ग्राम लुनाहेड़ा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में पौधारोपण किया
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम लुनाहेड़ा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाए, पर्यावरण की रक्षा करें। जल का संरक्षण करें। स्वच्छ भारत अभियान में भाग ले। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड गारंटी कार्ड है। यह प्रत्येक पात्र गरीब व्यक्ति को इलाज की गारंटी है। कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का निशुल्क इलाज होता है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बीमार व्यक्ति देश के किसी भी चिकित्सालय में अपना इलाज करा सकता हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम सरकार ने किया है। सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं के निर्माण से हर खेत तक पानी पहुंचाया जा रहा है। आने वाले समय में हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। हर घर में नल से शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। सरकार द्वारा किसानो को किसान सम्मान निधि प्रदान की जा रही है। किसानों को बिना ब्याज के ऋण, प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन जैसी अनेक योजनाएं के लाभ सीधे मिल रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रत्येक नागरिक के जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं बनाई है। जिसमें सभी पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, श्री राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, श्री मदनलाल राठौर, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। 

  • Related Posts

    शून्य आधार बजटिंग और त्रिवर्षीय रोलिंग बजट की दिशा में प्रदेश सरकार का बड़ा कदम

    भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट अनुमान और वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसके लिये वित्त विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी…

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 : मध्यप्रदेश के शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा सम्मान

    भोपाल  केन्द्र सरकार द्वारा शनिवार वर्ष 2024 के स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इन सम्मानों में स्वच्छता लीग सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान, देश और राज्यों की विभिन्न…