राजभवन में राज्यपाल के परिसहाय की विदाई और स्वागत का हुआ कार्यक्रम

भोपाल

राजभवन में नवीन पदस्थ अधिकारी का स्वागत, स्थानांतरित एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों की विदाई का संयुक्त समारोह आयोजित किया गया। स्थानांतरित एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति प्रतीक के रूप में अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

समारोह में राज्यपाल के स्थानांतरित परिसहाय शशांक को विदाई और नव पदस्थ परिसहाय नरेन्द्र रावत का स्वागत किया गया। राजभवन सचिवालय में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी डॉ. राजकुमार जैन को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके साथ कार्य के अनुभवों को साझा किया। दोनों अधिकारियों ने राजभवन कार्यकाल के दौरान सभी के सहयोग के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव ने परिसहाय शशांक के कार्यकाल के अनुभव को साझा करते हुए नई प्रशासनिक ज़िम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दी। सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. जैन को सुखी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।

 

  • Related Posts

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…

    राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तीखा हमला, बोले- ‘ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं’

    इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…