पचमढ़ी में भाजपा का सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग दूसरा दिवस …

पचमढ़ी में भाजपा का सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग दूसरा दिवस …

इस दौरान सत्रों में वरिष्ठ वक्ताओं के सारगर्भित उदबोधन श्रवण किया

आष्टा 
 14 जून से मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में चल रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दूसरे दिन प्रशिक्षण वर्ग के 6 सत्र में शामिल हुए । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि वे रातः योगा के बाद सभी शाखा में शामिल हुए  । प्रातः 9.30 बजे से प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ ।प्रथम सत्र जिसमें हमारे कार्य विस्तार की दृष्टि- सामाजिक एवं भौगोलिक विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता,मार्गदर्शक अजय जी जामवाल का मार्ग दर्शन मिला । इसके बाद के सत्रों में हमारी कार्य पद्धति, सांसद विधायक कार्यालय प्रबंधन- सामाजिक एवं मोबाइल शिष्टाचार, विकसित मध्य प्रदेश- 2047-अवसर एवं चुनौती:- एक दृष्टि, सोशल मीडिया/ मीडिया, स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विमर्श निर्माण:हमारी भूमिका, समन्वय-प्रक्रिया, समस्या एवं समाधान (संगठन अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासन, विचार परिवार एवं स्वयं का परिवार । 

जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्य वक्ता के रूप में अजय जामवाल हितानंद जी, राकेश सिंह जी, विष्णु दत्त शर्मा,सीआर पाटील, डॉ मोहन यादव, विनोद तावडे, शिवप्रकाश जी आदि का वर्ग विषयो पर सारगर्भित उद्बोधन श्रवण किया । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि रिक्त समय मे अन्य साथी विधायक गणों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय जामवाल जी,राज्यसभा के सांसद संत उमेशनाथ महाराज सहित अन्य वरिष्ठ जनों से सौजन्य भेंट कर उनसे चर्चा करने,सानिध्य पाने का सुअवसर मिला ।

  • Related Posts

    पन्ना में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार निलंबित, रिश्वत पर बयान का वीडियो हुआ था वायरल

    कैमरे पर कहा था- खुशी-खुशी पैसे लेता हूं, सरकार ने भोपाल कार्यालय से किया संबद्ध पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार…

    इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, युवक-युवती ने कूदकर बचाई जान

    तेजाजी नगर के गल्ला फांटे के पास हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चलती कार में अचानक आग लग…