महंगे जैकेट पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर तुम्हें पेट में दर्द है तो हम 1 लाख 20 हजार रुपये की पहनेंगे

छतरपुर 
 बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों कथा सुनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड की यात्रा पर. वहां वह भक्तों को कथा का रसपान करवा रहे हैं. इसके साथ ही सनातन की अलख जगा रहे हैं. यात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर पानी वाले जहाज पर बैठे और इसे चलाया भी. इस दौरान वह महंगा चश्मा, जैकेट पहने दिखे. इस प्रकार की तस्वीरें वायरल होते ही भारत में लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए तो गुस्साए

ट्रोल करने वालों ने सोशल मीडिया पर लिखा “बाबा Gucci का चश्मा लगाकर और The North Face की जैकेट पहन कर स्वदेशी अपनाने का लुत्फ़ लेते हुए.” कुछ लोगो ने लिखा “मजे तो बाबा के हैं.” जब बाबा बागेश्वर ने इन पोस्ट को देखा तो भड़क गए. बााबा बागेश्वर ने विदेश की धरती से ही कथा के दौरान ट्रोल करने वालों की भी ठठरी बारना शुरू कर दिया. चेतवानी दे डाली “अब डालना हमारे वीडियो फ़ोटो अब हम और भी महंगा पहनेंगे.”

ठंड लगी तो जैकेट पहनी, लोगों के पेट में दर्द क्यों

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा “भारत के एक बड़े ही फेमस व्यक्ति ने हमारे ऊपर एक वीडियो बनाया. ऑस्ट्रेलिया में हमको बहुत ठंड लगी तो एक बच्ची ने महंगी सी जैकेट दी. पता चला कि वह जैकेट 60 से 65 हजार की. इस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर कहा बाबा के जलवा देखो. 60 हजार की जैकेट. जब हम जहाज में गए तो चश्मा लगा लिया. चश्मा भी बड़ा महंगा था. भारत मे हमारी बहुत पोस्ट वायरल हो रही हैं. अगर महात्मा 60 हजार की पहन लें तो लोगों के पेट में दर्द होने लगता है.”

झील की सैर के दौरान बाबा बागेश्वर का नया अंदाज 
बता दें कि बाबा बागेश्वर 3 जून से 26 जून तक ऑस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड की यात्रा पर हैं. इस दौरान वह कथा सुना रहे हैं. धीरेन्द्र शास्त्री अगले माह जुलाई में भी विदेश यात्रा करेंगे. वह जुलाई में यूके, ओमान, UAE की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान भी वह सनातन धर्म का प्रचार करेंगे. 

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में लगाया ‘संकल्प वृक्ष’, 15 जनवरी को भोपाल में मनेगा सेना दिवस

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐतिहासिक शौर्य स्मारक परिसर में पहुंचकर ‘संकल्प वृक्ष’…

    मुरैना: 4.5 लाख रुपये के नशे के 2856 इंजेक्शन जब्त, आगरा से सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुरानी…