मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पचमढ़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया

नर्मदापुरम
 केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पचमढ़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री की मध्यप्रदेश यात्रा निश्चित ही प्रदेश के विकास को गति प्रदान करेगी।

पचमढ़ी में आज बीजेपी प्रशिक्षण शिविर का तीसरा और अंतिम दिन

दरअसल, मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। बीजेपी विधायकों, सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का आज सोमवार को अंतिम दिन है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन करेंगे। आपको बता दें कि 14 जून से पचमढ़ी के होटल ग्लेन व्यू में इस शिविर की शुरुआत हुई थी। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।

पहले दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सत्रों को संबोधित किया था। दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे़, सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम सीनियर नेताओं ने सत्रों को संबोधित किया था।

  • Related Posts

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…

    रायसेन में पुलिसकर्मी का बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, ट्रक के नीचे लेटकर वाहन चढ़ाने की मांग

    शराब के नशे में आधे घंटे तक करता रहा हंगामा, सांची रोड पर लगा वाहनों का लंबा जाम रायसेन में सांची रोड पर स्थानीय पुलिस लाइन के सामने एक पुलिसकर्मी…